अनुवाद की अनंत
सीमा इन्फ़िनिटि.....
अनुवाद का अर्थ
शब्दों को वांछित
भाषा में रूपांतरित
करना मात्र नहीं
है, वरन् उनमें
निहित भाव को अन्य
भाषा में संजोकर
प्रेषित करना है।
प्रायः सभी भाषाओं
के शब्दार्थ शब्दकोश
के माध्यम से सरलतापूर्वक
प्राप्त किये जा
सकते हैं, किन्दु
वास्तविक भाव का
अभाव होने पर अनुवाद
का कोई औचित्य
नहीं रहता है।
इसी तथ्य को ध्यान
में रखते हुए इन्फ़िनिटि
लैंग्वेजेस इस
अनंतभाषी विश्व
के सुधी व्यक्तियों
के लिये यथोचित
अनुवाद सेवाओं
की पेशकश करता
है।
एक साधन संपन्न
संगठन के रूप में
स्वयं का परिचय
देते हुए हम प्रफुल्लित
हैं। एक संगठन
के रूप में हम किसी
भी दस्तावेज़
का एक भाषा से अन्य
भाषाओं में
उचित प्रारूप
के साथ अनुवाद
करने में सक्षम
हैं। हमने हिन्दी,
उर्दू, अरबी, फारसी,
मराठी, गुजराती,
तमिल आदि भाषाओं
के कई महत्वपूर्ण
कार्यों
का संपादन किया
है।
ब्लॉग, करार, पुस्तिकाएं,
कानूनी दस्तावेज़,
प्रमाण-पत्र, विज्ञप्तियां
इत्यादि हर प्रकार
के दस्तावेज़ों
काअनुवाद एक ही
छत के नीचे
इन्फ़िनिटि लैंग्वेजेस,
मुंबई आकार, आवश्यकता
एवं अपेक्षा के
आधार पर वर्गीकृत
ग्राहकों को उनके
द्वारा मांग की
गई भाषा में किसी
भी क्षेत्र से
संबंधित संपूर्ण
अनुवाद एवं दुभाषिया
सेवाओं की पेशकश
करता है। वॉयस-ओवर
(डबिंग) सेवाओं
की हमारी कार्यप्रणाली
पूर्णतया व्यावसायिक
और व्यापक है।
बहुराष्ट्रीय
कंपनियां, अनुसंधान
संस्थानों से लेकर
सार्वजनिक स्वास्थ्य
सेवाएं और धर्मार्थ
संस्थानों तक हमारा
एक मजबूत ग्राहक
आधार है। हमसे
संपर्क करने के
लिये आप सदैव आमंत्रित
हैं, क्योंकि हम
आपकी सेवा के लिये
सदैव तत्पर हैं।Read more »
ITALIANO |
FRANÇAIS |
ESPAÑOL |
DEUTSCH |
PORTUGUESE |
ARABIC |
ASSAMESE |
BENGALI |
BANGLA |
BHUTANI |
BIHARI |
BURMESE |
CHINESE |
CROATIAN |
DANISH |
DUTCH |
ENGLISH
|
ESTONIAN |
FINNISH |
FRENCH |
GERMAN |
GUJARATI |
HINDI |
HUNGARIAN |
IRISH |
ITALIAN |
JAPANESE |
KANNADA |
KASHMIRI |
KOREAN |
KURDISH |
LATIN |
MALAYALAM |
MARATHI |
NEPALI |
ORIYA |
PASHTO |
PUSHTO |
PERSIAN |
FARSI |
PORTUGUESE |
PUNJABI |
RUSSIAN |
SANSKRIT |
SINDHI |
SPANISH |
TAMIL |
TELUGU |
THAI |
TURKISH
|
URDU |
VIETNAMESE |
MANDARIN
इन्फ़िनिटि लैंग्वेजेस
के विषय में
इन्फ़िनिटि लैंग्वेजेस,
इन्फ़िनिटि कंप्यूटर
डिविज़न (आईसीडी)
की शाखा कंपनी
है। इसे विभिन्न
भाषाओं में अनुवाद
का सात वर्षों
का व्यापक अनुभव
है। इन्फ़िनिटि
लैंग्वेजेस की
अवधारणा अनुवाद
में विशेषज्ञता
पर आधारित है।
इन्फ़िनिटि लैंग्वेजेस,
आईसीडी के सेवा-मूल्यों
को जारी रखते हुए
अपनाप्रचालन
कर रही है। सौ प्रतिशत
शुद्धता
के साथ गुणवत्तापरक
अनुवाद सेवा
प्राप्त करने
के लिये यह सर्वश्रेष्ठ
स्थान है।
अच्छा वहाँ अच्छा
नहीं है, जहाँ सर्वश्रेष्ठ
की अपेक्षा की
जाती है।
इन्फ़िनिटि लैंग्वेजेस
एक ऐसा सेवा प्रदाता
है, जो केवल अपने
ग्राहक आधार को
विस्तृत करने के
लिये प्रयासरत
नहीं रहता है, बल्कि
उन्हें सर्वश्रेष्ठ
संभव मूल्यों पर
सर्वश्रेष्ठ सेवा
प्रदान करने का
प्रयास भी करता
है। हमारा
उद्देश्य ग्राहकों
की मांग और अपेक्षाओं
को पूरा करते हुए
कंपनी और ग्राहकों
के मध्य एक लंबी
अवधि का संबंध
बनाना है। अपने
प्रारंभ के समय
से अब तक हमने अपने
ग्राहकों को सदैव
सर्वश्रेष्ठ सेवाएं
प्रदान की
हैं, चाहे वह अनुवाद
सेवाएं हो अथवा
दुभाषिया, संपादन
या फिर ऑडियो-विज़ुअल
सेवाएं। आईसीडी
ने हमेशा ग्राहकों
की वापसी को सुनिश्चित
करने का प्रयास
किया है। ऐसा केवल
हमारी व्यावसायिक,
शुद्ध तथा
त्वरित सेवाओं
के कारण संभव हो
पाया है।
भारत की आर्थिक
राजधानी होने के
कारण मुंबई में
उपलब्ध अनुभवी
व्यावसायिक
कार्यबल, चौबीसों
घंटे अबाध्य सेवा
एवं कार्य संपादन
में लगने वाला
कम समय इसकी महत्वपूर्ण
विशेषताएं हैं।
इसके अतिरिक्त
मुंबई नवीनतम तकनीक
तथा कार्यप्रणाली
के साथ मैत्रीपूर्ण
एवं प्रतिस्पर्धी
वातावरण भी प्रदान
करता है। यह प्रतिस्पर्धी
वातावरण,
अत्याधुनिक तकनीक
एवं साधनों के
साथ भाषा के क्षेत्र
में क्रांति लाने
के लिये प्रेरित
करता है।